logo

Ranchi : मेन रोड उपद्रव मामले में आरोपी रिंकू खान और बेलाल को मिली जमानत

UPDRAV_19.jpg

रांची: 
10 जून को रांची के मेन रोड में हुई हिंसा मामले के आरोपी रिंकू खान और बेलाल अंसारी को बेल दे दिया गया है। अपर न्यायायुक्त-1 दिनेश राय की कोर्ट ने जमानत दी है। बता दें कि इससे पहले एजीएम अक्षत श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका रद्द कर दी थी। दोनों को उपद्रव मचाने, ईंट और पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ डोरंडा थाना में कांड संख्या 149/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 


27 अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर 
आरोपियों के अधिवक्ता प्रीत्याशु सिंह ने बताया कि सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत दे दी है। गौरतलब है कि हिंसा के बाद डोरंडा थाने में दर्ज एफआईआर कांड संख्या 149/22 में 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 27 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपी मोहम्मद आरिफ पर आईपीसी की धारा 147, 149, 341, 427, 295(A), 120(B) लगाई गई है।