जामताड़ा
30 जनवरी की रात कैटरिंग कर्मी राहुल सिंह उर्फ लेफ्टी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पिता राजेश कुमार सिंह के आवेदन पर मिहिजाम थाना में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मृतक की स्कूटी बरामद कर जांच के आधार पर रणविजय सिंह और राजेश कुमार साव को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने ₹3 लाख के प्रलोभन में हत्या की साजिश कबूल की। घटना में तीन हथियारों का इस्तेमाल हुआ, जिनमें से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। रणविजय सिंह पूर्व में बलराम सिंह हत्याकांड में भी जेल जा चुका है। एसपी जामताड़ा डॉ. एहतेशाम बकारीब ने बताया कि मुख्य वजह मृतक की पत्नी श्रेया सिंह और एक आरोपी के बीच बातचीत व पैसों का लेनदेन था। कई आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।