logo

हादसा टला : रांची एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, फ्लाइट उड़ान भरते वक्त आई तकनीकी खराबी

birsamudaairport_indigo.jpg

रांचीः
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर  शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि कुछ ऐसा हुआ जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरअसल रांची से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी उसी वक्त उसमें तकनीकी खराबी आ गयी। फ्लाइट का एसी बंद हो गया, जिससे उसमें से जोरदार आवाज आई।

 

यात्रियों को वापस लाया गया 
विमान में जैसी ही तकनीकी खराबी की सूचना आयी, वैसे ही विमान को वापस लाया गया। ऐसे में आज एक बड़ा हादसा टल गया।  जानकारी के अनुसार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आयी थी। 


रिफंड की प्रक्रिया शुरू

बताया जा रहा है कि यात्रियों के लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि उसी वक्त तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद फ्लाइट को वापस लाया गया। जोरदार आवाज से काफी डर गये थे।