द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री के सचिव रहे आईएएस अधिकारी विनय चौबे को एसीबी अब रिमांड पर लेगी। रिमांड पर लेने के लिए एसीबी ने कोर्ट में आवेदन दिया है। विनय चौबे पहले शराब घोटाला और बाद में हजारीबाग में हुए खासमहाल जमीन घोटाले में जेल में हैं। एसीबी ने जमीन घोटाले में उनके विरुद्ध पीई दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी। फिर जांच के बाद उनके विरुद्ध एफाईआर दर्ज किया। जांच के क्रम में उन्हें इस घोटाले में संलिप्ततात पायी गयी है। एसीबी को ठोस सबूत मिले हैं। इसके बाद एसीबी ने कोर्ट से उन्हें रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया है। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को एसीबी के आवेदन पर कोर्ट में सुनवाई होगी।

यहां यह भी मालूम हो कि विनय चौबे के करीबी कारोबारी विनय सिंह, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और दलाल विजय सिंह जेल में हैं। एसीबी ने अब तक इस मामले में पांच दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया जा चुका है। इनमें हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, विनय चौबे की पत्नी स्निग्धा सिंह व कई अन्य प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार जांच के क्रम में एसीबी ने जमीन घोटाले में विनय चौबे की संलिप्तता पायी है। उनके विरुद्ध कई ठोस सबूत भी मिले हैं। इस तरह विनय चौबे की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
.jpeg)