logo

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मिले अबूआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव

WhatsApp_Image_2026-06-14_at_4_00_03_PM.jpeg

रांची 
अबूआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।मुलाकात के दौरान मंच के सक्रिय सदस्य किशलय तिवारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को मंच की आधिकारिक पत्रिका प्रदान की और अबूआ अधिकार मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता को लेकर चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।
 

Tags - Vedant Kaustav Nityanand Rai Abua Adhikar Manch Ranchi Jharkhand