logo

महिला ने झरिया कपड़ा पट्टी के सुनील केसरी पर लगायी गाली-गलौज, मारपीट का आरोप

jhariya1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झरिया (धनबाद) की बाल्मीकि कॉलोनी पूर्वी कोयरीबांध निवासी मंजू देवी ने झरिया कपड़ा पट्टी के सुनील केसरी पर गाली-गलौज, मारपीट और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। मंजू देवी ने इस संबंध में झरिया थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है। लिखित आवेदन दिया है। मंजू देवी का कहना है कि वह प्राइवेट वर्क करती है। अन्य दिनों की तरह वह अपने कार्य स्थल पर साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान बगल के सुनील केसरी ने उन्हें अपनी दुकान के आगे की साफ-सफाई करने को कहा। वह साफ सफाई करने से इंकार कर दी। क्योंकि वह साफ सफाई कराने के बाद पैसा नहीं देता था। इस पर गुस्से में आ गया। उनके साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। झाड़ू छीन कर मारपीट करने लगा। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि सुनील केसरी उन पर गलत नीयत भी रखता है।

Tags - Jharia Balmiki Manju Devi Sunil Kesari abusive casteist words police station complaint Dhanbad