द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में भी सवर्ण आयोग के गठन की मांग जोर पकड़ेगी। सवर्ण आयोग की मांग को धार देने के लिए गुरुवार को सवर्ण अधिकार मंच का गठन किया गया है। मंच की मेदिनीनगर में हुई पहली बैठक में भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह को संयोजक बनाया गया है। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सवर्ण आयोग की मांग को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

मंच के संयोजक ज्योतिरीश्वर सिंह का कहना है कि इतिहास साक्षी है कि सवर्ण समाज ने हमेशा अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठ कर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए महती भूमिका निभायी है। आज परिस्थितियां बदली है। सवर्ण समाज के पिछड़े वर्गों के हितों पर विचार करना जरूरी हो गया है। उन्हें न्याय और अधिकार दिलाना आवश्यक महसूस होता है। पड़ोसी राज्य बिहार पहले ही इस पर ध्यान दे चुका है। वहां सवर्ण आयोग का गठन किया जा चुका है। लेकिन झारखंड बने 25 वर्ष हो गए, यहां सवर्ण समाज के लिए कोई आयोग या संस्था नहीं है। हालांकि इसके लिए उन्होंने सरकार को दोष देने के बदले समाज में एकजुटता के अभाव को कारक बताया। बैठक में पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पूर्व आईपीएस राजीव रंजन, डॉ अभिषेक सिंह, सुबोध राय, पूर्व डीएसपी अनिल सिंह, नागेंद्र कुमार, बीएन सिंह समेत काफी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए।
.jpeg)