logo

प्रेरक : ढ़ाई हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बंगाल से झारखंड पहुंचा शख्स क्या संदेश देना चाहता है

miln.jpg

गिरिडीहः
पश्चिम बंगाल के हुगली के सिंगुर के रहने वाले मिलन मांजी पर्यावरण जागरूकता के लिए ये पैदल यात्रा कर रहे हैं। करीब ढ़ाई हजार किलोमीटर चलकर वो झारखंड के गिरिडीह पहुंचे हैं। प्रभात खबर के  रिर्पोटर से बगोदर जीटी रोड में मुलाकात हो गयी जहां उसने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वे पैदल चल रहे हैं। बता दें कि मिलन पिछले 2 महीने से पैदल यात्रा कर रहे हैं। वह 30 साल हैं। 



 

हुगली से यात्रा शुरू हुआ था
मिलन मांजी ने हुगली से अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी। ढ़ाई हजार किलोमाटर चलकर वह गिरिडीह के बगोदर पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी पीठ एक एयर बैग और एक तिरंगा रखा है। इन 2 चीजों के साथ वह पूरे जोश से पैदल यात्रा कर रहे हैं। मिलन मांजी कही है कि उनका उद्देश्य है पर्यावरण को बचाना।  वो पैदल चलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को कुछ दे सकें।

नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं 
 मिलन ने बताया कि वह पैदल चलकर नया रिकॉर्ड कायम करना चाहते हैं। लद्दाख घूमने के इरादे से भी पैदल यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया है कि वह हर दिन 30 किलोमीटर चल रहे है। यात्रा के दौरान सड़क किनारे होटल, शेड या फिर गेस्ट हाउस में लोगों के सहयोग से रुक जाते हैं। यात्रा में लोग उनको सपोर्ट कर रहे हैं।