logo

रांची में एक व्यक्ति के ट्रेन से कटकर मौत, शव की नहीं हो पाई है पहचान

argoratrain.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के  अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । घटना गुरुवार सुबह की है जब व्यक्ति रेल्वे ट्रैक के पास खड़ा था। तब रांची लोहरदगा ट्रेन आई और उसे कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Ranchi News Ranchi Latest News