logo

गिरिडीह में रामनवमी के दौरान लाठीबाजी के बाद शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत 

पाीू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह में रामनवमी के मौके पर हार्ट अटैक आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वो लाठीबाजी के बाद खड़े हुए थे इसी बीच उनको दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गये। आस-पास के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना बेंगाबाद प्रखंड के मधवाडीह गांव की है। मृतक की पहचान सुखदेव प्रसाद यादव (53) के रूप में हुई है। वह काफी स्वस्थ थे और काफी जोश से लाठी भांज रहे थे। इसी बीच जैसे ही वे लाठी भांजने के बाद मंदिर के किनारे खड़े हुए कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वह वहीं गिर गए। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी।