logo

सड़क की सफाई कर रहा था मजदूर, बाइक ने मारी टक्कर; रिम्स लाने के दौरान रास्ते में मौत 

death.jpeg

रांची 

तैमारा से दशम फॉल जाने वाले रास्ते में सफाई का काम.कर रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौत इलाज के लिए रांची रिम्स लाने के क्रम में मौत हो गयी। मृतक मजदूर का नाम चमरा मुंडा बताया जाता है। और वो लबगा पीड़ी टोला का रहने वाला है। उसे निजी वाहन से रांची रिम्स लाया जा रहा था। मजदूर की मौत से उसके परिजनों में मातम का माहौल है। 

सड़क पर नहीं लगाया गया था सेफ्टी सिग्नल 
बता दें कि घटना के समय सड़क मरम्मती के लिए सड़क का सफाई कार्य किया जा रहा था। लेकिन संवेदक की ओर से रोड सेफ्टी का सिग्नल नहीं लगाया गया था। लोगों का मानना है कि इसी वजह से घटना हुई और मजदूर को जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। घटना लिखे जाने तक पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।