logo

गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर दिखा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

हाथी5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह के जमुआ मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे 25–30 हाथियों का एक विशाल झुंड अचानक सड़क पार करता हुआ देखा गया। हाथियों के जंगल से निकलकर हरोन्जो मेन रोड पार करने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। भीड़ के बावजूद हाथी बिना रुकावट सड़क पार करते आगे बढ़ गए।

ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल हाथियों द्वारा किसी बड़े नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वीडियो और स्थल निरीक्षण में यह देखा गया कि झुंड के गुजरने के दौरान कई किसानों के धान के खेतों को भारी क्षति पहुँची है। हाथियों के पैर पड़ने और फसलों को रौंदने से खेतों में व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झुंड हरोन्जो होते हुए डुमरडीहा मार्ग से निकलकर बेंगाबाद की ओर बढ़ गया। देर रात हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है और हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update giridih news giridih khabar giridih update