logo

गढवा मे भव्य नगर परिषद भवन बनेगा

gadhwa2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा शहर के सोनपुरवा क्षेत्र मे भव्य नगर परिषद भवन बनेगा। यहां पूर्व से स्थित कचड़ा तालाब का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। भवन के निर्माण मे किसी तालाब को नहीं भरा जायेगा। जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए एजेंसी का चयन हो गया है। सड़क के किनारे स्थित तालाब में शहर का गंदा पानी प्रवाहित नहीं हो इसके लिए सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। इस छोटे तालाब का साफ पानी ओवरफ्लो होने पर सोनपुरवा जलाशय मे प्रवाहित होगा।इससे तालाब का पानी प्रदूषित नहीं होगा। छोटे तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के तहत किनारे किनारे लैंड स्केपिंग भी करायी जायेगी। पेड पौधे के साथ फूलों के पौधे भी लगाये जायेंगे।


साथ ही बगल में शहर की गरिमा के अनुरूप भव्य नगर परिषद भवन भी बनेगा। जिससे आम नागरिकों को सहूलियत होगी।
नगर परिषद भवन लगभग 12 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति पर जी प्लस तीन मंजिला बनेगा। फूड कोर्ट, पर्याप्त पार्किंग स्थल, उद्यान, लाइटिंग, महिला एवं पुरुष शौचालय, लिफ्ट , फायर फायटिंग भवन के अन्य आकर्षण होंगे। जन सुविधाओं के लिए अलग अलग काउंटर भी होगा। नगर परिषद भवन की भव्यता गढवा की गरिमा बढायेगा। कचड़ा डंपिग  वाले स्थान का विकास किया जायेगा। किसी तालाब और नदी को क्षति नहीं पहुचायी जायेगी। गढवा नगर परिषद ने ही स्थल चयन कर डिजाइन एवं डीपीआर बनवाया है। निर्माण कार्य शुरू करने की सभी तैयारी एजेंसी द्वारा कर ली गयी है।

Tags - Jharkhand Garhwa Municipal Council a grand building will be built agency decided