logo

घर और दुकान में आग लगने से भारी क्षति, छह लाख नगद, 15 लाख का गहना और सामान जल कर राख

aag16.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के एक घर एवं दुकान मे आज अहले सुबह भीषण आग लग गयी। आग लगने से दुकान और मकान में रखे छह लाख नगद, गहना सहित 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन सेवा के पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। उसी घर में एक दुकान भी था जो आग की चपेट में आ गया। आगलगी की घटना में  नगद सहित 15 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। आगलगी की घटना अहले सुबह की है जब अधिकतर लोग सोए हुए थे।


तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन सेवा को दी गयी। दमकल की 3 गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सारा सामान जल गया था। घर विक्की कुमार का था। उस घर में रवि कुमार दास  की साइकिल दुकान भी थी। वह भी पूरी तरह जल गया है। वहीं विक्की कुमार ने बताया कि घर में 6 लाख रुपए नगद के अलावे एक बुलेट बाइक, ज्वेलरी, कपड़ा, सहित अन्य समान पूरी तरह जल गया। उसने बताया कि आगलगी की घटना मेरे गोतिया द्वारा की गई है। गोतिया से जमीन विवाद चल रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में पेट्रोल भी रखा था। जो बेचा जाता था। जिससे आग और विकराल हो गई होगी।

Tags - Jharkhand Garhwa Nagar Untari house and shop caught fire heavy damage