logo

देवघर में सिरकटी लाश बरामद, 20 फीट दूर पड़ा था कुचला सिर

ेगीकोूग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी गांव में एक सिरकटी लाश बरामद हुई है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। युवक ने लाल रंग की शर्ट और जींस पैंट पहन रखी थी। युवक का सिर धड़ से अलग है। जबकि उसकी खोपड़ी करीब 20 फीट की दूरी पर पत्थर से कुचली हुई मिली। मृतक के जबड़े का निचला हिस्सा धड़ में ही फंसा हुआ था। घटनास्थल से पुलिस ने एक शराब की बोतल, तीन पानी की बोतलें और तीन प्लास्टिक के ग्लास बरामद किए हैं। इसके अलावा मृतक की जींस की जेब से मारुति वाहन की एक चाबी भी मिली है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी वाहन से यहां पहुंचा था।