logo

जामताड़ा के अगैया गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर 9 साल की बच्ची की मौत

a4212.jpg

जामताड़ा:

जामताड़ा के फतेहपुर थानाक्षेत्र के अगैयासरमुंडी पंचायत के अगैया गांव से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 9 वर्षीय मासूम बच्ची की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही काली शंकर मुर्मू की बेटी मुकु मुर्मू खेत में गोबर डालने गई थी, तभी वह वहां से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि मुकु मुर्मू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया
इस भयानक हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Tags - JamtaraRoad AccidentGirl Child Died in AccidentJharkhand Crime News