द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग जिले से अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। जहां पहले फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया और जब बात नहीं बनी तो बच्चे की हत्या करके लाश को शव तिलैया डैम में फेंक दिया। मामला जिले के चलकुशा प्रखंड का है। जहां आठ वर्षीय दीपक बुधवार को अपने पिता व्यवसायी दिनेश साव के दुकान पर बैठा था। बुधवार शाम पांच बजे वह अचानक लापता हो गया। शाम आठ बजे तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन इधर- उधर तलाश करने लगे। उसी दिन रात साढ़े आठ बजे मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें दीपक के अपहरण कर लेने की बात कही गयी। दीपक को छोड़ने के एवज में पांच लाख रूपए की फिरौती मांगे गये। फिरौती की रकम फोन पे पर भेजने को कहा गया।
परिजनों पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ पर पता चला उन्होंने फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं बच्चे की हत्या के बाद उसका शव तिलैया डैम में फेंक दिया। बच्चे का शव तिलैया डैम जवाहर घाट के पास से बरामद हुआ। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया था। आरोपियों के बयान पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शनिवार सुबह करीब 8 बजे बच्चे के शव को बरामद किया। जिसके बाद शव को तिलैया काटी डैम से बरही थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी
घटना के बारे में बता दें कि हजारीबाग के चलकुशा प्रखंड के चांदनी चौक से दिनेश साव का आठ वर्षीय पुत्र दीपक साव बुधवार की शाम को अपनी दुकान से लापता हो गया था। परेशान परिजनों ने कई जगहों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इधर बुधवार की रात करीब 8:30 बजे अपहर्ता की ओर से मोबाइल नंबर 7739661579 से दिनेश साव को फोन आया और पांच लाख की फिरौती की मांग की गई। फिरौती की रकम इसी नंबर के फोन पे पर भेजने को कहा गया। लड़के की मां चमेली देवी ने रात लगभग 9:30 बजे चलकुशा थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर चलकुशा थाने की पुलिस हरकत में आ गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि बच्चे की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया।