logo

Ranchi : नामकुम में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ द'रिं'दगी, आरोपी गिरफ्तार

a1428.jpg

रांची: 

झारखंड की राजधानी रांची में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, रांची के नामकुम थानाक्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी की गई। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की वजह से राज्य में महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि की
मामले की जानकारी देते हुए रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। उससे पूछताछ हो रही है। आरोपी कौन है और क्या करता है। फिलहाल इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 

महिला अपराध को लेकर चर्चा में राज्य
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से झारखंड में महिला सुरक्षा का मामला काफी सुर्खियों में रहा है। दरअसल, बीते 23 अगस्त को झारखंड के दुमका में एक मनचले ने 16 वर्षीय नाबालिग को जिंदा जलाकर मार डाला। दुमका में ही एक नाबालिग लड़की की लाश पेड़ से झूलती हुई मिली। आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की गर्भवती हो गई। शादी का दबाव बनाया तो मार डाला। बीजेपी, महिला सुरक्षा के मसले पर लगातार राज्य की हेमंत सरकार पर हमलावर है। 

महिला सुरक्षा पर बीजेपी हमलावर
बीजेपी का आरोप है कि झारखंड में बीते 1 वर्ष में महिलाओं से दुष्कर्म की 1 हजार से ज्यादा घटनाएं रिपोर्ट हुई है। न्याय मिलने में देरी, पुलिस की निष्क्रियता और समाज का उदासीन रवैया महिला अपराधों की वजह बन रहा है। अब 6 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना चिंताजनक है।