logo

ED दफ्तर रांची में आएंगे 6 नए अधिकारी, भ्रष्टाचार के मामलों की होगी तेजी से जांच

EDDDDDDDD1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मई 2022 से झारखंड में ईडी की कार्रवाई तेज है। एक के बाद एक ईडी की रडार पर कई लोग आए हैं। कई लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है। एक साथ कई मामले की जांच कर रही ईडी के ऊपर अब काम का बोझ बढ़ गया है। इसलिए मैन पावर बढ़ाए जा रहे हैं। रांची जोनल के ईडी दफ्तर में अधिकारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 6 और अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इस समय रांची ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज हैं, जो दिल्ली शराब घोटाला, बंगाल में मवेशी और कोयले की तस्करी जैसे मामलों की जांच कर रहे हैं। रांची जोन में दो उप निदेशक खितेश गुप्ता और ऋषिकेश पांडे हैं। इनके अलावा कुछ सहायक निदेशक और जांचकर्ता हैं। 


 

कई मामलों की जांच कर रहा है ईडी 
ईडी ने सबसे पहले खान सचिव पूजा सिंघल के घर 6 मई 2022 को छापेमारी की थी। इसके बाद कई लोग एक के बाद एक ईडी की जांच लाइन में खड़े हो गये। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर भी ईडी ने शिकंजा कसा, जिससे 1000 करोड़ का घोटाला सामने आया। इन मामलों में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की गई थी। पंकज मिश्रा के करीबियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसी मामले में साहिबगंज डीसी से भी पूछताछ की गई। बरहड़वा टोल प्लाजा मामले में भी ईडी जांच कर रही है। इधर ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले की जांच भी ईडी ही कर रही है। प्रेम प्रकाश से जुड़े मामले की भी जांच चल रही है। सीएम के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्को को भी ईडी ने दो दिन पूछताछ के लिए बुलाया था। ब्रोकर विशाल चौधरी मामले की जांच भी ईडी के हाथों में है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT