द फॉलोअप डेस्क:
50 thousand Stolen from MLA PA in Hydrabad Airport : झामुमो (JMM) विधायक आलोक सोरेन (Alok Soren) के निजी सहायक रजनीश कुमार की अटैची से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रांची से हैदराबाद (Ranchi to Hydrabad) की विमान यात्रा के दौरान अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल लिए गए। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रजनीश कुमार ने अटैची की जांच की, तो उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब मिले। अटैची का ताला भी टूटा हुआ था।
.jpeg)
FIR दर्ज नहीं होने का आरोप
इसके बाद उन्होंने हैदराबाद एयरपोर्ट स्थित स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। बताया गया है कि थाना में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन स्वीकार भी कर लिया गया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मामले को लेकर एयर इंडिया और इंडिगो को ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत किए जाने की बात सामने आई है।
हालांकि, PA रजनीश कुमार के अनुसार, ई-मेल शिकायत के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की जांच कर चोरी की रकम बरामद करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल उठ रहा है कि विमान यात्रा के दौरान अटैची की सुरक्षा में चूक कैसे हुई और शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है।