logo

बहरागोड़ा से 25 लाख के 50 किलो गांजा साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में खपाने की थी योजना

jamshedpur_ganja_50_kilo.jpg

जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में पुलिस ने 25 लाख मूल्य के 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में जमशेदपुर के सोनारी निवासी भीम यादव और बिहार के भोजपुर जिले के बरहरा के रहने वाले राजकुमार पाल शामिल है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 
ओडिशा के रास्ते तस्कर ला रहे थे गांजा
पूर्वी सिंहभूम के रुरल एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा पंच कार से ओडिशा के रास्ते बहरागोड़ा की ओर भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जाने वाली है. इसके बाद तत्काल घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन कर पूरे इलाके की घेराबंदी की गई. इस दौरान शक के आधार पर एक सीमेंट रंग की टाटा पंच कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जिसमें कार की डिक्की से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.

25 पैकेट में करीब 50 किलो गांजा जब्त
रुरल एसपी के बताया कि डिक्की में कुल 25 पैकेट में तकरीबन 50 किलो गांजा बरामद हुआ है. जब्त गांजा का अनुमानित कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये है. इसके अलावा मादक पदार्थ की तस्करी में उपयोग की जाने वाली एक टाटा पंच कार, दो एंड्रायड मोबाइल फोन और कुल 3482 रुपये नगद भी बरामद हुआ है.
चिल्का झील से गांजा लाकर झारखंड और बिहार में खपाने की थी योजना
रूरल एसपी आगे बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा को ओडिशा में चिल्का झील से लाकर झारखंड और बिहार में खपाने की योजना थी. इसे लेकर चिल्का झील के पास स्थित बाराकुल से दादा नामक व्यक्ति से गांजा की खरीदारी की गई थी. पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सरगना को भी ट्रेस कर लिया गया है, जिसके धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

 

Tags - 50 kilo ganja seized 25 lakh rupees ganja seized jamshedpur ganja news ganja news updates latest jharkhand news jharkhand news updates ganja seized marijuana seized in jamshedpur