logo

राज्य के शहरी क्षेत्र के पारा शिक्षकों के मानदेय में हुई 4 फीसदी की बढ़ोतरी 

PARATEACHERS1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राज्य के शहरी क्षेत्र के पारा शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी है।  शिक्षकों का मानदेय 4 फीसदी कर बढ़ा दिया है। साथ ही मानदेय बढ़ोतरी की राशि एरियर जोड़ कर दी जाएगी। इसकी जानकारी झारखंड शिक्षा परियोजना ने पत्र लिख कर दी है। पत्र में कहा गया है कि जिन शिक्षकों का प्रशैक्षिणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो गया है, वे जल्द सत्यापन करा लें। इसके लिए सभी शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में कार्यत शिक्षकों का सेवा सत्यापन नगर निगम, नगर परिषद या फिर नगर पंचायत क्षेत्रों के प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्रधिकार द्वारा की जाएगी। इसके लिए प्रधिकार की बैठक भी जल्द करने को कहा गया है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज पारा शिक्षक मानदेय Jharkhand News Jharkhand Latest News Para Teacher Honorarium