logo

देवघर एयरपोर्ट में 39 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद हुए, 3 तस्कर गिरफ्तार

kachuaa.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
देवघर एयरपोर्ट से 39 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल पुलिस को देवघर एयरपोर्ट पर कछुआ तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो मामला सही पाया गया। दरअसल जब तस्कर देवघर एयरपोर्ट में कछुए की अवैध खरीद-बिक्री डिल कर रहे तब वहां मौजूद गार्ड को कुछ शक हो गया था। इसलिए गार्ड ने तीनों को रोक कर रखा था। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दे दी है। 


अंधविश्वास में खरीद रहे कछुए 
वन विभाग की टीम भी तस्करों से पूछताछ कर रही है। विभाग यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर इतने सारे कछुए आये कहां से और ये तीनों कहां लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्करों में रूबी लाल मुर्मू, चरण मुर्मू और विराज साल हाडा हैं। तीनों देवीपुर थाना क्षेत्र के बेहराकट्टा गांव के रहने वाले हैं। कहा जाता है कि आज कल लोगों का कछुओं के प्रति विश्वास काफी बढ़ गया है। मानना है कि इसे घर में रखने से सुख-शांति और धन की प्राप्ती होती है। इसलिए लोग महंगी किमतों पर भी कुछआ खरीदने को तैयार रहते हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N