logo

उपलब्धि : आर्यभट्ट सभागार में मना 35वां दीक्षांत समारोह, 79 स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मैडल

convo.jpg

रांची :

रांची विश्वविद्यालय में  35वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के राजयपाल डॉ रमेश बैस मौजूद रहें, उन्होंने सभी  स्टूडेंट्स को दीक्षांत समारोह की ढेर सारी  बधाई दी और कहा की शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते हैं ,जो खुद जलकर छात्र के  जीवन में रोशनी भर देते  है। बता  दें कि दीक्षांत समारोह में 24372 डिग्रियां दी जा रही है। इनमें 106 स्टूडेंट्स पीएचडीधारी हैं। 


छात्राओं ने मारी बाजी
टॉपर्स की बात करे तो इनमें 80 स्टूडेंट्स के नाम शामिल  है, जिनमें 49 महिला छात्र है और 31 पुरुष  छात्र हैं। आरयू  ने यूजी-पीजी और वोकेशनल टॉपरों  को भी सम्मानित किया।  दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक छात्राओं ने गोल्ड मेडल पर बाजी मारी। बताते चलें कि पिछले वर्ष कोरोना से सुरक्षा को लेकर वर्चुअल दीक्षांत का आयोजन किया गया था। 


स्टूडेंट्स ही यूनिवर्सिटी के ब्रांड एम्बेसेडर
दीक्षांत समारोह में कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि रांची यूनिवर्सिटी में कई तरह के कोर्स कराये जाते हैं जो देश के गिने-चुने विश्वविद्यालय में कराया जाता है। गाइडेंस एंड काउंसलिंग, यौगिक साइंस जैसे विषय इनमें से एक है। स्टूडेंट्स की उपलब्धियां ही संस्थान की उपलब्धियां हैं। 


इन्हें मिला गोल्ड मेडल
एमए

एन्थ्रोपोलोजी : मोनिका बेक
बंगाली : अनिता पॉल
इंग्लिश : इशिका सिंह
ज्योग्राफी : श्रेया कुमारी
हिंदी : आलोक कुमार
हिस्ट्री : बेबी कुमारी
होम साइंस : अर्पिता नीतू बाड़ा
फिलासफी : आरती उपाध्याय
पॉलिटिकल साइंस : लक्ष्मी गोप
साइकोलॉजी : त्रिशाला शर्मा
संस्कृत : बिंदेश्वर कुमार
सोशलॉजी : खुशबू कुमारी
उर्दू : मोहम्मद राशिद
हो : संजय गगराई
खड़िया : मणिजीत केरकेट्टा
खोरठा : सरिता कुमारी
संथाली : प्रदीप मुर्मू
कुरमाली : सरिता कुमारी
कुरुख : निपुल लकड़ा
मुंडारी : अनीता मिंजुर
नागपुरी : पप्पू कुमार महतो
पंचपड़गानिया : जोशना कुमारी
ज्योतिर्विज्ञान : विनाम माहेश्वरी
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन : अजय कुकरेती
एम कॉम : सिमरन परवीन

एमएससी

बॉटनी : अनिमा फातमी
केमिस्ट्री : कुमारी प्रियंका
जियोलॉजी : बिद्या भगत
मैथ्स : अनुभब दत्ता
फिजिक्स : राजवर्धन सिंह
जूलॉजी : दीक्षा ठाकुर
एल्क्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेशन : अभिषेक कुमार भगत
एनवायर्नमेंटल साइंस : अजय कुमार रजक
लॉ : ईशा सिंह
बायोटेक्नोलॉजी : शाज्मा सर्वत
एमबीए : पूजा शुभाषिनी
एमसीए : उपासना सिंह
अर्कियोलोजी एंड म्युजियोलोजी : शैलेंद्र कुमार सिन्हा
रूरल डेवलपमेंट : तरुण कुमार महतो
पब्लिक डेवलपमेंट : अपूर्व कुमार पाठक
ह्यूमन राइट एजुकेशन : विद्या कुमारी
एमडी/एमएस : आनंद कुमार
एमबीबीएस : भव्या गिरी