logo

चाईबासा पुलिस ने 3 बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 8 बड़ी वारदातों को दिया है अंजाम

chaibasa_naxal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा पुलिस ने भाकपा माओवादी के 3 नक्सलियों को गिरफ्तार हुए हैं। ये तीनों 8 बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम रोहित पदम, यूलीप जोजो और बासु बहंदा शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद किए। पुलिस को ये सामान नक्सल डम्प से मिले है। बरामद विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
गौरतलब है कि एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि गोईलकेरा थाना के रेला पराल, रायरोवा के गांव आस-पास जंगली क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने रेला पराल और रायरीवा गांव में छापेमारी की। इस दौरान रायरीवा गांव के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86