द फॉलोअप डेस्क
रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सैलून दुकान से 3.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 21 जून 2026 को सूचना मिली थी कि माँ होटल के समीप पतरा जंगल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक सैलून दुकान में अवैध गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है।
सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा बुण्डू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
.jpg)
छापेमारी में लगभग 4 किलो गांजा बरामद
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान सैलून की गुमटीनुमा दुकान से लगभग 3.9 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने दुकान मालिक तीजनाथ हजाम (44 वर्ष) से मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने बरामद गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ तमाड़ थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत NDPS Act की धारा 20 में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।