logo

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का रांची में आगाज, मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों ने किया उद्घाटन

सोनू1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन बुधवार को हुआ। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद पास कर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने मंत्री सुदिव्य कुमार का अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी इंडिया, झारखंड सरकार और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में 3 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जा रहा है।
28 राज्यों की टीमें, तीन डिविजनों में भिड़ंत
प्रतियोगिता में देशभर से कुल 28 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें तीन डिविजनों—ए, बी और सी में बांटा गया है। ए डिविजन में 12, बी डिविजन में 9 और सी डिविजन में 7 टीमें शामिल हैं।
पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा सहित कई दिग्गज रहे मौजूद
इस मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, माइकल लाल, धर्मेंद्र कुमार, जयंत केरकेट्टा, रणधीर कुमार, गुरमीत सिंह राव सहित कई पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News