logo

झारखंड के 10 हजार शिक्षक हड़ताल पर गए, अनुदान राशि बढ़ाने सहित ये हैं मांगें

teacherprotest.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

झारखंड में धरना और आंदोलन का दौर जारी है। छात्र हो या शिक्षक दोनों सडकों पर उतर कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को झारखंड के 10 हजार शिक्षक हड़ताल पर हैं। ये वैसे शिक्षक हैं जो सरकार द्वारा अनुदान पर चल रहे स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाते हैं। इन शिक्षकों की मांग है कि अनुदान की राशि बढ़ाकर उनको राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षक इन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

बिहार में 4 लाख शिक्षकों को मिला राज्यकर्मी का दर्जा 
हड़ताल कर रहे हैं शिक्षकों में मोर्चा के सुरेंद्र झा और रघुनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने डिग्री कॉलेजों की अनुदान राशि को 4 गुना बढ़ा दिया। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, लेकिन सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। स्कूल व इंटर कॉलेज को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार स्कूल व इंटर कॉलेज की अनुदान राशि को बढ़ाने को लेकर गंभीर नहीं है। 

19 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी
उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर 19 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। हड़ताल कर रहे हैं शिक्षकों ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 4 लाख से अधिक नियमित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया गया। इसे लेकर बिहार सरकार ने नियामवली भी बना ली। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अपने कार्यकाल का 4 साल पूरा करने वाली है, लेकिन अब तक हम लोगों को समायोजित नहीं किया जा रहा है।