जमशेदपुर
जमशेदपुर के गालूडीह के निकट घुटीया गांव के पास घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल सुरक्षा गार्डों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली खबर के मुताबिक ये हादसा बकरी होटल के पास बुधवार की देर शाम को हुआ, जब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 4 सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। हादसे में घायल हुए जवानों की पहचान रोहित कुमार वर्मा, सुराल हेम्ब्रम, पालू किस्कू और आशीष कुमार साव के रूप में की गई है।
हादसे के तुरंत बाद विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जेएमएम नेता सोना राम सोरेन ने सभी घायल सुरक्षाकर्मियों को दूसरी गाड़ी से तुरंत जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। खबर है कि अस्पताल में विधायक खुद उपस्थित होकर घायलों के इलाज की निगरानी कर रहे हैं। हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि घायल जवानों का इलाज जारी है औऱ उनकी हालत खतरे से बाहर है।