रांची
आज गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय का घेराव जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में किया गया। जिसमें झारखंड के 24 जिलों में सरकारी विद्यालय, 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट आदर्श, मॉडल विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी, माली, सुरक्षा प्रहरी, लैब फैसिलिटेटर आदि कर्मी शामिल हुए। मिली खबर के मुताबिक, खबर लिखने तक सभी कर्मी को बंधक बना लिया गया था।
देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि एक वर्ष पूर्व सभी कर्मियों को पेमेंट स्लिप, साप्ताहिक छुट्टी सम्पूर्ण पीएफएसआई देने का लिखित आश्वासन मिला था। लेकिन अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई। नियमानुसार 12% पीएफ नहीं मिल रहा है। सुरक्षा प्रहरी को पूर्व में 1739 रुपए मिलता था जो अब घटाकर 759 रुपए हो गया। पूर्व में माली और सफाई कर्मी को पीएफ घटकर 470 रुपए हो गया है। सुरक्षा प्रहरी को साप्ताहिक छुट्टी, मेडिकल छुट्टी, मातृत्व अवकाश नहीं दिया जा रहा है। महतो ने कहा कि यहां के अधिकारी झारखंडियों का शोषण कर रहे हैं।