logo

सिद्धि विनायक गणेश पूजा समिति नगराटोली इस साल भी करेगी गणपति पूजा 

news079.jpg

रांची 
ॐ  सिद्धि विनायक गणेश पूजा समिति नगराटोली रांची द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति पूजा की जायेगी। पूजा समिति के अध्यक्ष  मोनू शुक्ल ने बताया कि इस बार गणपति पूजा  का भव्य आयोजन किया जाएगा।  इस बार पूजा पंडाल को कलकत्ता के कुशल कारिगरों के द्वारा भव्य बनाया जा रहा है। इस बार  विशेष डिजनीलैंड  थीम पर  लाइट से सजाया जाएगा जो पंडाल की शोभा को बढाएगा। 6 दिनों  तक चलने वाली गणेश पूजा में हर संध्या भक्ति जागरण, भंडारा, एवं गंगा आरती नंदराज तिवारी के द्वारा किया जायेगा। मेले की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

कार्यक्रम इस प्रकार है :

दिनांक : 7.09.2024
पूजा, आरती, प्रसाद वितरण एवं भोग वितरण
दिनांक : 8.09.2024
पूजा महा आरती, प्रसाद वितरण एवं गणपति भजन
दिनांक : 9.09.2024
महा आरती, जागरण एवं प्रसाद भोग
दिनांक : 10.09.2024 महा आरती एवं प्रसाद वितरण
दिनांक : 11.09.2024 महा आरती एवं भोग वितरण
दिनांक : 12.09.2024
भव्य शोभा यात्रा (विसर्जन)


 

Tags - Ganpati Puja Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live