logo

राज्य में BJP के 5 पूर्व CM पसीना बहा रहे, उसके बावजूद सता रहा हार का डर- कैलाश यादव 

k_yadaw3.jpg

रांची 
झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन के दौरान राजद, कांग्रेस और जेएमएम पर दिए गए बयान का विरोध कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यादव ने कहा कि देश में 3 बार से लगातार सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजद के जीन (वोटर/सुपोर्टर) से परेशानी और भय बना रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह सहित बीजेपी एवं RSS के तमाम बड़े नेताओं के सभी तरह के हथकंडा अपनाने और अथक प्रयास के बावजूद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सके। बिहार हो या झारखंड राजद से सर्वमान्य नेता एवं बिहार सरकार में विरोधी दल के युवा लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव के जनाधार को सांप्रदायिक शक्तियां बिगाड़ नही सकी। लालू यादव का विचारधार एवं राजद का नीति सिद्धांत जन जन तक एक मजबूत पीलर की तरह खड़ा है।

यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं। लेकिन झारखंड हो या बिहार दोनों प्रदेशों में एक सुई का कारखाना स्थापित कर न सके। उल्टा एशिया के सबसे बड़ा मातृ उद्योग कारखाना एचईसी बंद के कगार पर है। लगभग 30 महीनों से कर्मचारियों का नियमित वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। देशभर में PSU की हालत बीमारू उद्योग हो गई है। आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उसके बावजूद पीएम मोदी झारखंड में चल रही मजबूत जेएमएम कांग्रेस और राजद की संयुक्त महागठबंधन सरकार पर नकारात्मक सोच के साथ कटाक्ष कर रहे हैं।

पीएम मोदी को झारखंडवासियों और राजनीतिक दलों पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बीजेपी राज्य में 5 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ राज्य में पसीना बहा रही है। लेकिन झारखंड की जनता भाजपा के जुमले और झूठी आश्वासन और लोकलुभावन बातो के जाल में फंसना नही चाह रही है। यहां तक कि आदिवासी समाज के नेताओं और लोगो को धन का लालच देकर बहकाने का कार्य कर रही है। उसके बावजूद राज्यवासी बीजेपी के बहकावे में नहीं जा रही। इसलिए भाजपा लाख प्रयास कर ले फिर भी महागठबंधन सरकार पुनः सरकार बनाएगी। 

Tags - CMs BJP Kailash Yadav Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News