logo

राज्य के कई हिस्सों में कल मंगलवार को भी भारी बारिश की संभावना, विभाग ने ये बताया कारण

RAIN2.jpg

रांची 

राज्य में कल यानी 17 सितंबर को भी भारी वर्षा होने की संभावना है। इस बाबत मौसम विभाग ने कहा है कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड पर बना गहरा अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ चुका है। 16 सितंबर 2024 को 1730 बजे भारतीय समयानुसार, झारखंड के ऊपर अक्षांश 23.3 डिग्री उत्तर और देशांतर 85.2 डिग्री पूर्व के पास, रांची (झारखंड) के पश्चिम में, डाल्टनगंज (झारखंड) से लगभग 140 किमी दक्षिण-पूर्व में, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) से 200 किमी पूर्व में और चुर्क (उत्तर प्रदेश) से 260 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित रहा। 

अगले 12 घंटों के दौरान इसके झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने और कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान यह उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा। इसके परिणाम में झारखंड में 17 सितंबर मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है।  

Tags - heavy rain state tomorrow Jharkhand News News Jharkhand