logo

श्रावणी मेला : रांची से देवघर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन कल रात 11 बजे होगी रवाना

TRAIN21.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। रांची रेल मंडल की ओर से देवघर और भागलपुर के लिए 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों की शुरुआत जुलाई के दूसरे सप्ताह से हो रही है, जो अगस्त तक चलेगी। खास बात यह है कि ये ट्रेनें रांची से रात 11 बजे रवाना होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत होगी। 
ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची (वाया सुल्तानगंज) 10 जुलाई से चलना शुरू होगी। यह ट्रेन हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रांची से चलेगी। रास्ते में मूरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल और सुल्तानगंज होता हुए भागलपुर पहुंचेगी। 
रांची से प्रस्थान- रात 11:00 बजे
 सुल्तानगंज आगमन- सुबह 9:45 बजे
 भागलपुर आगमन- दोपहर 12:05 बजे

वापसी ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर-रांची 11 जुलाई से 11 अगस्त तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन का रूट भी वही रहेगा और कुल 14 ट्रिप होंगी। ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) 12 जुलाई से 11 अगस्त तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन शनिवार, सोमवार और बुधवार को रांची से रवाना होगी।
रूट- मूरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर
 रांची से प्रस्थान- रात 11:00 बजे
 जसीडीह आगमन- सुबह 7:20 बजे
 भागलपुर आगमन- दोपहर 1:00 बजे

वापसी ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) 13 जुलाई से 12 अगस्त तक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को भागलपुर से चलेगी। यह ट्रेन भी कुल 14 ट्रिप करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय और स्टेशन की जानकारी सुनिश्चित कर लें और यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें।


 

Tags - Jharkhand News Deoghar News Ranchi News Shravani Mela Special Train