logo

जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, 3 युवक गिरफ्तार

DESSI_KATTA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सोशल मीडिया पर हथियाक के साथ फोटो डालना 3 युवकों को भारी पड़ गया। दिखावे की होड़ में देसी कट्टा के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार युवकों की पहचान रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 2 देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिससे हथियार वाली पोस्ट की गयी थी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशोक गुप्ता पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। वहीं राज बच्चा सहरसा से अवैध हथियार लेकर जमशेदपुर आया था और उसने वह कट्टा अशोक गुप्ता को दे दिया था। इन युवकों ने हथियारों का इस्तेमाल लोगों को धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए करना शुरू कर दिया था। 

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो की जानकाीर मिलते ही उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक की अगुवाई में एक टीम गठित की गयी। टीम में एसआई विवेक पाल, रवींद्र पांडेय और टाइगर मोबाइल दस्ते के जवान शामिल थे। त्वारित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएसपी पटमदा  वचनदेव कुजूर ने मामले का खुलासा करते हुए लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करें, वरना कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। 


 

Tags - Jharkhand News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Katta Photo with Katta Social Media