logo

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी महिमा उरांव को अबुआ आवास की स्वीकृति, पहली किस्त भी मिली

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी महिमा उरांव को अबुआ आवास की स्वीकृति, पहली किस्त भी मिली

नामकुम

नामकुम के सोदाग बगीचा टोली (Sodag Bagicha Toli) निवास अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग थ्रो बॉल खिलाड़ी (International Para Throwball Player) महिमा उरांव (Mahima Oraon) को अबुआ आवास योजना (Abua Awas Yojana) के तहत आवास की स्वीकृति (Housing Approval) और प्रथम किस्त (First Installment) प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (Block Development Officer) द्वारा महिमा उरांव (Mahima Oraon) को आवास योजना (Housing Scheme) से संबंधित प्रस्ताव पत्र (Sanction Letter) भी सौंपा गया। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खिलाड़ी को सरकारी आवास योजना का लाभ मिलने की पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महिमा उरांव ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से क्षेत्र एवं झारखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे में उन्हें आवास योजना से जोड़ना दिव्यांगता के समावेश की दिशा में उल्लेखनीय कदम है।

महिमा उरांव ने अपनी प्रतिभा से झारखंड का नाम रोशन किया

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रिया प्रियंका हेमरोम, पतरस तिर्की (मुखिया),कोच मुकेश कंचन, प्रिया गाड़ी (वार्ड सदस्य), विक्रम कुमार महतो (पंचायत सचिव), एमलेन स्वेता मिंज (जनसेवक), सिमोन बखला, विकास बखला, नीलमनी खोया, मेरी नागडुवार, पूनम तिर्की एवं सिबनाथ बखला सहित अन्य गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित रहे। मुखिया पतरस तिर्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र एवं झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि पंचायत के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

उज्ज्वल भविष्य की कामना की
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महिमा उरांव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। दिव्यांगजनों के अधिकार एवं समावेश के लिए कार्यरत डॉ राहुल मेहता,सरिता सिन्हा, पवन लकड़ा, निशा मेहता,  सहित झारखंड विकलांग जन फ़ोरम के सदस्यों एवं पारा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिलेगा।

Tags - Mahima Oraon Sports Housing Jharkhand