रांची
रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान संगठन "लहू बोलेगा" की अपील पर "रक्तवीर सह मानवीय सेवा सम्मान समारोह-2025" के स्मृति चिन्ह का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित हुआ। रक्तवीर सह मानवीय सेवा सम्मान समारोह-2025 अगले माह अप्रैल में रांची में आयोजित होगा। इस समारोह में झारखंड भर से उत्कृष्ट मानवीय सेवा में समर्पित व्यक्तित्व एवं संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
रक्तवीर सम्मान
यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।