logo

देवघर पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, कई मोबाइल और सिम जब्त

साइबर__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीपुर थाना क्षेत्र से 8 साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के निर्देशन में साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में किया गया। 
इन साइबर अपराधियों की जाँच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर पदाधिकारी/फ़र्ज़ी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी/एच पी गैस पदाधिकारी बनकर साइबर अपराध किया करते थे। इस दौरान मौके से कुल 8 मोबाइल और 12 सिम भी ज़ब्त किये गए हैं।
आपको बता दें कि 20 नवंबर 2023 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक पूरे राज्य में सबसे अधिक देवघर जिले में 1382 साइबर अपराधी की गिरफ़्तारी हुई है। वहीं इस दौरान 1961 मोबाइल, 3807 सिम, जिसमें से प्रतिबिंब ऐप आधारित 500 सिम ज़ब्त किए गए हैं।
केवल 2025 में ही अब तक कुल 681 साइबर अपराधियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ कुल 838 मोबाइल, 1076 सिम और प्रतिबिंब आधारित 250 सीम ज़ब्त किए गए हैं। साइबर जांच की टीम ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update deoghar news deoghar latest news deoghar update deoghar cyber crime news cyber crime news deoghar police