logo

धनबाद : केके पॉलिटेक्निक डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, CBI ने 7 को भेजा जेल

cbi13.jpg

धनबाद 

धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर में करोड़ों रुपये के गबन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्जीवाड़े के सिलसिले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर धनबाद की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मामले की तह तक पहुंची जांच में यह खुलासा हुआ कि इस घोटाले की साजिश डाकघर के तत्कालीन सब पोस्टमास्टर सुमित कुमार सौरभ ने रची थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर सीबीआई ने सुमित समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की थी।


जांच में सामने आया कि डाकघर कर्मियों ने खाताधारकों की जमा राशि में फर्जी तरीके से हेरफेर कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया। बैलेंस शीट से लेकर वित्तीय दस्तावेजों में गड़बड़ियों का सिलसिला मिला, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आई। पूछताछ और सबूतों के आधार पर सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल मामले की जांच आगे जारी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest