logo

कांग्रेस ने मनाई नेहरू जयंती, पंचशील से पंचवर्षीय योजनाओं तक के योगदान पर की चर्चा; कमलेश सहित ये दिग्गज रहे मौजूद 

CONG55555.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से ललगुटवा बैंक्वेट हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश निर्माण में नेहरू की भूमिका को याद किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के वास्तविक शिल्पकार थे। स्वतंत्रता के बाद जब देश आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहा था, तब उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की और देश को मजबूत नींव दी। आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू की भूमिका अमिट है। वह चिंतनशील नेता होने के साथ विश्व शांति के मजबूत पक्षधर थे। पंचशील का सिद्धांत और गुटनिरपेक्ष आंदोलन उनके ही नेतृत्व में दुनिया के सामने आया। उन्होंने ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ जैसी महत्वपूर्ण पुस्तक के माध्यम से भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परतों को जीवंत ढंग से रखा।


कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री बादल, पत्रलेख, बृजेंद्र सिंह, तनवीर आलम, अमूल्य नीरज, खलको, राकेश सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, सूर्यकांत शुक्ला, गजेंद्र सिंह, शांतनु मिश्रा, अभिलाष साहू, सुल्तान अहमद, राजन वर्मा, प्रेम प्रकाश, नाथ शाहदेव, अजय शाहदेव, एनुल हक और राजीव रंजन राजू समेत कई नेता मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News