नावाडीह/बोकारो
उधार के रुपये (Borrowed Money) मांगने और इनकार करने पर युवक कुलदीप कुमार महतो (Kuldeep Kumar Mahto) पर गोली चलाने (Firing) के मामले में नावाडीह पुलिस (Nawadih Police) ने मुख्य आरोपी (Main Accused) कारू महतो (Karu Mahto) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी लोहे का रिवॉल्वर (Country-Made Revolver) और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पूछताछ (Interrogation) में कुलदीप पर जानलेवा हमला (Attempt to Murder) करने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले (Six Criminal Cases) दर्ज हैं।

7 नवंबर 2026 की सुबह हुई थी घटना
बोकारो पुलिस के अनुसार, घटना 7 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच हुई थी। नावाडीह निवासी कारू महतो ने बांसिडीह निवासी कुलदीप कुमार महतो से उधार रुपये मांगे थे। पुलिस का कहना है कि पैसों की कमी के कारण आरोपित ने कुलदीप से रुपये मांगे थे। कुलदीप ने रुपये देने से इनकार किया तो उसने कथित तौर पर गोली चला दी। गोली लगने से कुलदीप घायल हो गए थे। घटना के बाद कुलदीप कुमार महतो के लिखित आवेदन पर नावाडीह थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नौ नवंबर को सूचना मिली कि प्राथमिकी अभियुक्त कारू महतो आहरडीह-लंगड़ाटांड़ जंगल में हथियार के साथ छिपा हुआ है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम जंगल पहुंची। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नावाडीह निवासी कारू महतो के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी लोहे का रिवॉल्वर और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं।

छापामारी दल में ये लोग थे शामिल
पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कारू महतो के खिलाफ पूर्व से छह आपराधिक मामलों का उल्लेख किया गया है। इनमें दुग्दा थाना कांड संख्या 111/14, बोकारो थर्मल थाना कांड संख्या 37/16, चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 16/18, दुगरी थाना कांड संख्या 43/18, नावाडीह थाना कांड संख्या 07/23 और बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 101/2025 शामिल हैं। कार्रवाई में बेरमो अंचल के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, नावाडीह थाना प्रभारी अनिल लिंडा, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार यादव, बंधन भगत, मिथिलेश कुमार और नावाडीह थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
