logo

दुमका के वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत, पश्चिम बंगाल से दोस्तों के साथ आया था घूमने 

water1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौनी तिरुपतिया नदी के घाघर वॉटरफॉल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से आए 22 वर्षीय युवक रूपांकर दत्ता की डूबकर मौत हो गयी। वह अपने 3 दोस्तों के साथ घूमने आया था। 

रूपांकर अपने दोस्त योगेश गुप्ता, साहिल अख्तर और सरफराज हुसैन के साथ 2 बाइक से घाघर वॉटरफॉल के नीचे वाले हिस्से में पहुंचा था। सभी दोस्त पानी में नहा रहे थे और मस्ती कर रहे थे। इस दौरान रूपांकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रूपांकर को डूबते देख तीनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफल नहीं हो सके। शोर सुनकर आसपास के खेतों में धान रोपाई कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मदद शुरू की। 

ग्रामीणों ने करीब 90 मिनट की मशक्कत के बाद रूपांकर का शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पाकर गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक रूपांकर शादीशुदा था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के साथ-साथ उसके दोस्तों के परिजनों को भी सूचना दे दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Tags - Jharkhand News Dumka News Dumka Latest News Dumka Hindi News death due to drowning