विदेश घूमने गए एक शख्स का 1.14 करोड़ का मोबाइल बिल आया है। हद ये है कि मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने इसे सही भी ठहराया है।
साहित्य से जुड़ी संस्था पेन अमेरिका ने साहित्यकारों के लिए आयोजित होने वाले सालाना पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया है। बता दें कि ये संस्था अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए प्रतिबद्ध है
बनावटी बारिश की कोशिश में दुबई में प्रलय जैसा माहौल है। मॉल्स में पानी भर गया है। सड़कें पानी में डूब गयी हैं औऱ कई गगनचुंबी इमारतों की छत से पानी रिसने लगा है।
अबू धाबी, दुबई और अल ऐन जैसे शहरों बाढ़ जैसी बन रही स्थिति के कारण ऑफिस और स्कूल बंद कर दिए गए है। लोगों को घर से काम करने को कहा गया है। बहरीन, कतर और सऊदी अरब में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं।
इस्लामिक मुल्कों में इन दिनों हलाला डेटिंग का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। हलाला डेटिंग का मतलब महिला औऱ पुरुष की ऐसी मुलाकात से है, जिसकी इजाजत इस्लाम धर्म के जानकार देते हैं।
अमेरिका में 37 साल की एक अंग्रेजी टीचर ने 16 साल के स्टूडेंट के साथ कार में संबंध बनाये। टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उस पर आगे की कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
पाकिस्तान की जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। जानकारी सामने आ रही है कि लाहौर में अज्ञात लोगों ने उसे गोलियां मारी है।
बर्थडे हर किसी के लिए खास होता है मगर बच्चों में इसकी अलग ही खुशी देखने को मिलती है। इस दिन वह अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पार्टी करता है। दोस्त और माता-पिता उसे अच्छे गिफ्ट भी देते हैं।
चीन से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक ऑफिस में मूड ना होने पर छुट्टी लेने की अनुमति है। इस कंपनी के बॉस के बारे में जो भी सुन रहा है वो कहा रहा है कि मुझे नौकरी दे दो।
वियतनाम में एक अरबपति महिला को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी की मालिक ट्रॉंग माय लैन नाम के इस बिजनेस टाइकून को अरबों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में सजा सुनाई गई है।
अबकी निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने कथित तौर पर अशोक चक्र का अपमान किया है। दरअसल निलंबित मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें कथित तौर पर उन्होंने भारतीय तिरंगे का अपमान करती दिखी थीं।
ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मोजाम्बीक में एक नाव समुद्र में डूब गई। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाव में कुल 130 लोग सवार थे।