रांची:
जवाहर विद्या मंदिर (JVM) स्कूल ऑडिटोरियम में JVM एल्युमिनी एसोसिएशन (JVMAA) की महत्वपूर्ण बैठक (important meeting) आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दिवंगत प्रिय दिवाकर सर की स्मृति और सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में प्रथम बैच समेत 30 से अधिक एलुम्नी, स्कूल के प्रधानाचार्य बी.एन. झा, मोती सर और विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रमुख रूप से शशांक, गुरनेक सिंह, पल्लवी सिंह, किरण सिंह, श्रीराम सिंह, प्रकाश कुमार, अमित जैन, आशीष बुधिया, अंशुमान, शशि, मनोज कुमार पांडेय, राहुल दयाल, निखिल सिंह और प्रसून रायपत समेत कई पूर्व छात्र मौजूद रहे।

स्कूल परिसर में मिलेगा एलुम्नी एसोसिएशन को कार्यालय
बैठक में स्कूल प्रबंधन की ओर से JVMAA को स्कूल परिसर में एक कमरा कार्यालय के रूप में उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। इससे एसोसिएशन की गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
सोसायटी के कामकाज में पारदर्शिता पर जोर
JVMAA पहले से ही एक पंजीकृत सोसायटी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोसायटी के बायलॉज (संविधान), सदस्यता नियम और अन्य जरूरी जानकारियां जल्द ही सभी एलुम्नी के साथ साझा की जाएंगी। एसोसिएशन की कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसके तहत खातों और ऑडिट रिपोर्ट को समय-समय पर सदस्यों के साथ साझा करने की बात कही गई।
.jpeg)
साइंस एग्जीबिशन के दौरान लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप
आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली साइंस एग्जीबिशन के दौरान भव्य ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा स्कूल आने वाले एलुम्नी के पंजीकरण के लिए एक विशेष 'कैनोपी' लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
पुराने डेटा को जुटाकर तैयार होगा मजबूत एलुम्नी बेस
पूर्व छात्रों से जुड़े पुराने डेटा को रिकवर करने और एक मजबूत एलुम्नी बेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी बैचों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए विभिन्न समूहों और कमेटियों का गठन किया गया है।
हर महीने होगा एलुम्नी गेट-टुगेदर
एसोसिएशन की ओर से हर महीने नियमित एलुम्नी गेट-टुगेदर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विज्ञान, शैक्षणिक गतिविधियों और खेलों को बढ़ावा देने के साथ ई-वेस्ट कलेक्शन जैसे समाजोपयोगी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन सभी गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा।
एलुम्नी को एक मंच पर लाना मुख्य उद्देश्य
बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी बैचों के पूर्व छात्रों को एक मजबूत मंच पर जोड़ना और अपने अल्मा मेटर (Alma Mater) के साथ-साथ समाज के प्रति एलुम्नी की सहभागिता और योगदान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों के माध्यम से पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।