logo

रांची विश्वविद्यालय में "भारतीय सिनेमा और प्रतिनिधित्व" पर संवाद, दिल्ली के प्रोफेसर ने की चर्चा

ranchi_university4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में आज यानी 3 जुलाई को संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ राम कुमार ठाकुर को आमंत्रित किया गया था। संवाद का मुख्य विषय "भारतीय सिनेमा और प्रतिनिधित्व" रहा जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान भारतीय सिनेमा में जाति के पटचित्रण के क्रमिक विकास के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
सिनेमा के शुरुआती दौर, विकास और वर्तमान सिनेमा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जहां दादा साहब फाल्के से लेकर सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक और मीरा नायर जैसे कई फिल्म निर्देशकों के बारे में भी चर्चा की गई। समानांतर सिनेमा वास्तविक सामाजिक जीवन की परछाई कैसे है उन पर बातें की गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ दीपाली अपराजिता डुंगडुंग के द्वारा किया गया। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news ranchi university indian cinema indian cinema news ranchi university news trending news delhi university professor