द फॉलोअप डेस्क
टेंडर हार्ट के छात्र अनमोल को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हाथों से सम्मानित किया। जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के परिसर में आयोजित कंट्री क्रिकेट क्लब के अंडर–18 लॉन टेनिस टूर्नामेंट में अनमोल ने अपने अद्भुत खेल कौशल के आधार पर पूरे राज्य के करीब 200 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए रनर-अप का स्थान हासिल किया।.jpeg)
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं देश के गौरव महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैप्टन कूल धोनी ने स्वयं अपने हाथों से अनमोल को सम्मानित करते हुए उसके खेल-भाव, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की सराहना की तथा उसे नई ऊँचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया।
धोनी ने इस अवसर पर टेंडर हार्ट स्कूल की भी विशेष प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक और नैतिक विकास हेतु किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रेरणा दायक और अनुकरणीय हैं।
मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी, प्राचार्या उषा किरण झा, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला, तथा सभी शिक्षकगणों ने अनमोल को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।