रांची:
Ranchi News: राजधानी रांची में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर पड़ा है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुल 14 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 21 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, रांची में खराब मौसम की वजह से रद्द की गई फ्लाइट्स में दिल्ली आने-जाने वाली चार उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा हैदराबाद, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं।
कई शहरों के यात्रियों की यात्रा प्रभावित
फ्लाइट्स रद्द होने का असर रांची से दूसरे शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ इन शहरों से रांची आने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। वहीं, एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।
एयरपोर्ट निकलने से पहले चेक करें फ्लाइट स्टेटस
ऐसे में अगर आप आज रांची से दिल्ली, मुंबई, पटना, कोलकाता या किसी अन्य शहर के लिए हवाई यात्रा करने वाले हैं, तो एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हों, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।