रांची:
Ranchi News: रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (JSCA International Cricket Stadium) में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच टी20 (T20) मुकाबले को लेकर क्रिकेट (Cricket) प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार (Monday) से मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकट खरीदने के लिए जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) के बाहर क्रिकेट फैंस (Cricket Fans) की लंबी कतार लगी हुई है। टिकट खरीदने के लिए बिहार से रांची पहुंचे निखिल सिंह ने दो टिकट खरीदे। उन्होंने बताया कि वह टिकट लेने के लिए कल से ही लाइन में लगे हुए थे। इसके बावजूद क्रिकेट मैच देखने की उत्सुकता कम नहीं हुई और उन्होंने अपनी बारी का इंतजार कर टिकट खरीदा।

स्टेडियम के बाहर अब भी लगी है लंबी कतार
वहीं, टिकट खरीदने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक अब भी कतार में खड़े हैं। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ जुटने लगी थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की तैनाती
टिकट बिक्री के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस जवानों की तैनाती जेएससीए स्टेडियम के बाहर की गई है। पुलिसकर्मी कतार और आसपास के इलाके में लगातार निगरानी कर रहे हैं।
शाम 4 बजे तक होगी टिकटों की बिक्री
मैच के टिकटों की बिक्री शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। ऐसे में टिकट खरीदने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के पहुंचने की संभावना है।