logo

प्लास्टिक का करें बहिष्कार, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक लगाएं पेड़ : बादल

Untitled11.png

 

द फॉलोअप डेस्क

 

आम लोगों को अपने दैनिक कार्यों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की आवश्यकता है. लोगों को इसके प्रति प्रेरित करना भी उतना ही जरूरी है. यह बातें मंत्री बादल पत्रलेख ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं सेन्टर फॉर एनर्जी एवं एनवायरोमेंटल डेवलपमेंट (SEED) के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा की व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों और उपायों को लागू कर हमें स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ाना है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण को आवश्यक बताते हुए कहा की पर्यावरण संरक्षित रहना यह सभी जानते हैं. लेकिन इसे कैसे संरक्षित किया जाये इस दिशा में विचार करने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा की ऊर्जा संरक्षण, जल एवं भू-संरक्षण के लिए प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुए पर्यावरण को संरक्षण रखने की दिशा में अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए।

पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित 

इसके तहत हजारीबाग से सत्य प्रकाश, मनोज कुमार और सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित बोकारो के मनोज कुमार को पर्यावरण, वन एवं वन्यजीवों को संरक्षित करने में नि:स्वार्थ भूमिका निभाई. जिन्हें उनके बहुमूल्य कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. वहीं मिशन लाइफ कार्यक्रम के शॉर्ट वीडियो प्रदर्शित कर पर्यावरण संरक्षण की ओर लोगों को प्रेरित भी किया गया. कार्यक्रम में शशिकर सामंत, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं अध्यक्ष झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य शामिल थे.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N