द फॉलोअप डेस्क
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। बांद्रा फैमिली कोर्ट ने गुरुवार दोपहर उनके तलाक पर फैसला सुनाया। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। जानकारी हो कि चहल और धनश्री की पहली मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों दोस्त बने और फिर दिसंबर 2020 में गुड़गांव में शादी की। लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्ते में दरार आ गयी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जून 2022 से अलग रह रहे थे। धनश्री ने सोशल मीडिया से चहल का सरनेम हटा दिया था, जिससे तलाक की चर्चा शुरू हो गयी। चहल ने भी अपनी इंस्टाग्राम से धनश्री की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। फरवरी 2025 में तलाक का केस फाइल किया गया था। बताया जा रहा है कि चहल को धनश्री को एलिमनी के तौर पर 4.75 करोड़ रुपये देने हैं। इसमें से 2.37 करोड़ पहले ही दिए जा चुके हैं।